मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड ईदुल अज़हा के पवित्र त्योहार के मौके परबोर्ड एडवाइजरी वर्ष 2025 मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अंतर्गत प्रदेश भर में मस्जिदें, कब्रस्तान, दरगाहें, मजारात, ईदगाहें, करबला एवं मदरसा स्कूल आदि के रूप में लगभग 15,000 वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं। ईदुल अज़हा, इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अपने अधीनस्थ सभी वक्फ मुतवल्लियों/प्रबंध समितियों के लिए निम्नलिखित आवश्यक एडवाइजरी जारी करता है: जिला प्रशासन की एडवाइजरी का पालन: समस्त कलेक्टर्स एवं जिला दण्डाधिकारियों द्वारा ईदुल अज़हा (कुरबानी) के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। आमजन को इनके बारे में जागरूक करें ताकि राज्य शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित हो। कुरबानी स्थल की व्यवस्था: कुरबानी स्थल को चारों ओर से दीवार/टीनशेड से बंद रखें। वहां आवश्यक दवाइयों का छिड़काव करें। साफ-सफाई: इस अवसर पर विशेष रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखें। यह आपकी धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी है। कुरबानी का उचित प्रबंधन: कुरबानी केवल चयनित स्थानों पर करें। कुरबानी के अवशेषों को ढंककर सुरक्षित स्थान तक ले जाएं और अनुपयोगी चीजों को नगर निगम/पालिका के कंटेनर या चयनित स्थानों पर ही डालें। प्रतिबंधित जानवरों से परहेज: प्रतिबंधित जानवरों की कुरबानी किसी भी स्थिति में न करें और सरकारी आदेशों का पूर्ण पालन करें। सोशल मीडिया पर सावधानी: कुरबानी का कोई वीडियो/ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल न करें। ईद की नमाज: ईद की नमाज केवल ईदगाह या मस्जिद परिसर में ही अदा करें। गैर-जरूरी रूप से सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचें। आवश्यकता होने पर स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर नमाज अदा करें। नोट: यह एडवाइजरी सामाजिक सौहार्द और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से त्योहार मनाने के लिए जारी की गई है। कृपया इसका पालन करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला सोहागी घाटी में ऑटो के ऊपर ट्रक पलटने से 7 की मौत, 3 हुए घायल