अनूपपुर। अनूपपुर जिला अंतर्गत ग्राम भोलगढ़ के सोनटोला में बीती शाम करीब 5 बजे के आसपास जामुन तोड़ने गए दो मासूमो की कुएं में गिरने से मौत हो गयी। शाम तक घर नही पहुचने पर परिजनों ने कोतवाली थाना अनूपपुर में गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखाई गयी। जिनकी शिकायत पर खुद अनूपपुर पुलिस अधीक्षक उर रहमान ने टीम के साथ खोजबीन करने चले गए। View this post on Instagram काफी समय बाद कोतवाली थाना अनूपपुर को ग्राम पंचायत बरबसपुर सरपंच बिसाहूलाल रौतेल द्वारा सूचना दी गई की ग्राम भोलगढ़ के सोनटोला में रहने वाले दो मासूम छोटे बच्चे संतोष बैगा उम्र 4 वर्ष और परी बैगा उम्र 4 वर्षकी कुएं में शव दिख रहा है।जिसकी सूचना पर घटना स्थल पर पहुची पुलिस को बच्चों का शव कुएं में तैरता हुआ मिला। जिसे देर रात्रि कुए से दोनों लापता बच्चो संतोष बैगा एवं परी बैगा के शव बरामद कर मर्ग कायम कर शवों का शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर से पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।वही पुलिस द्वारा कुएं मालिक को असुरक्षित छोड़े जाने की लापरवाही के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर खोजबीन कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोहागी घाटी में ऑटो के ऊपर ट्रक पलटने से 7 की मौत, 3 हुए घायल मेघालय में लापता इंदौर की सोनम रघुवंशी: तलाश तेज, परिवार ने उल्टी तस्वीर टांगी, CBI जांच की मांग
You must be logged in to post a comment.