सगरा रीवा / मामला सगरा थाना क्षेत्र का है जहा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय रीवा पहुची पीड़ित महिला ने रीवा एसपी से कार्यवाही हेतु गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार यह घटना करीब 11 दिन पहले की है।

महिला ने गांव के ही एक नामजद व्यक्ति और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने पहले उसके पति को गांजा और शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने सगरा थाने में शिकायत दर्ज कराने  गयी थी लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गयी। जब से न्याय के लिए भटक रही है न्याय न मिलता देख अंत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।

  इस पूरे मामले में सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि महिला ने कल शिकायत दर्ज कराई थी और महिला का बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह वापस नहीं लौट।

फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. ।।।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading