जनेह/ नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत जनेह  थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना स्टॉप के सहयोग से  बाइक से नशीली कफ सिरप की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को 150 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 औषधि (नियंत्रण) अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

जनेह पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 17ZJ-3284 में 1 सफेद रंग की बोरी में 150 नग नशीली कफ सिरप भरकर दो तस्कर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस ने शंकरगढ़ से पटहट के रास्ते पर घेराबंदी की गई  जिसके बाद एक सफेद रंग की बोरी में रखे हुए आरोपी पुलिस की घेराबंदी में पटहट में पकड़े गए जो जवा में बिक्री हेतु लेकर जा रहे थे। बोरी की तलाशी पर करीब 29250 रुपए की 150 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद करने के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पकड़े गए आरोपियो में अतुल कुमार आदिवासी उर्फ दादू पिता बृजमोहन प्रसाद आदिवासी उम्र 23 वर्ष निवासी महूहाटोला थाना जवा और छोटू निवासी ऊंचाडीह थाना जवा सम्मिलित है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. कन्हैया सिंह बघेल, सउनि कल्याण चंद पाण्डेय, प्रआर. 146 धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, आर. 1152 अतुल सिंह, आर 1225 विभवनाथ शुक्ला, आर. 715 अखिलेश मौर्य, आर. 127 अनुज द्विवेदी, आर. 137 विष्णु द्विवेदी का सराहनीय भूमिका थी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading