इंदौर: प्रदीप चौधरी। इंदौर की कनाडिया थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग, सोमला गैंग, के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये आरोपी बायपास से लगी आउटर कॉलोनियों को निशाना बनाते थे। दिन में रिहायशी कॉलोनियों की रेकी करने के बाद रात में नकबजनी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से करीब 2 लाख 40 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया है, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और नकदी शामिल हैं। View this post on Instagram एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 मई को फरियादी शिव सिंह ने कनाडिया थाने में नकबजनी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर एक विशेष टीम गठित की। इस टीम ने अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने के लिए अपनी रणनीति के तहत काम किया और अंततः दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमला गैंग ने कई राज्यों में नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया है। गैंग के सदस्य घटना के दो-तीन दिन पहले ही इंदौर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है और जल्द ही गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की उम्मीद है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन घर मे घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कार्यवाही नही होने पर एसपी से लगाई गुहार हनीमून पर लापता नवदंपति मामला: पोस्टमार्टम से खुलासा, हादसा नहीं, हत्या