मरणोपरांत शौचालय में ले जाकर फांसी के फंदे पर लटकाया-परिजनों का आरोप

सीधी/ सीधी जिले के पडरी गांव के रहने वाले राजेश दुबे नाम के वाहन चालक कि चोरी के संदेह में रहस्यमई मौत हो गयी। जिसे लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बताया जाता है कि कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के अविनाश ट्रांसपोर्ट में राजेश दुबे सेकेंड ड्राइविंग किया करता था ट्रांसपोर्ट में ड्यूटी करते राजेश एवं उनके एक अन्य साथी पर वाहन में लदी सरिया सामग्री बेच देने चोरी करने के गंभीर आरोप लगे है

लेकिन यह मामला ट्रांसपोर्टर के द्वारा पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराया गया।
उसी दरमियान राजेश दुबे ड्यूटी छोड़कर घर आ गया था तब ट्रांसपोर्टर मुख्य वाहन चालक के साथ सेकंड ड्राइवर राजेश को लेने उनके गृह ग्राम आये।
राजेश को शंका और संदेह होने पर सीधी जिले के सिटी कोतवाली पुलिस का सहारा लिया तब तक मे वहां ट्रांसपोर्टर के कर्मचारी भी पहुंच गए।

परिजनों की माने तो कोतवाली पुलिस बगैर परिजनों को बुलाए ही किसी रिश्तेदार को बुलाकर फारमल्टी अदा करते हुए रिश्तेदार को सुपुर्द करने के नाम पर दस्तक करवा लिया था।
और दोनों लोगों को ट्रांसपोर्टर के कर्मचारी कटनी ले गए।
राजेश एवं उनके घर वालों की बात भी हो रही थी लेकिन बात होते-होते अचानक यह मैसेज मृतक राजेश के घर आता है कि राजेश शौचालय में फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया है।

  वही वाहन के मुख्य चालक की बात की जाए तो वह अभी भी लापता है।
परिजनों ने मीडिया को बताया ट्रांसपोर्टर के द्वारा 15 लख रुपए की मांग की जा रही थी कि 15 लाख दे जाओ और अपने पति को ले जाओ।

वहीं पूरे घटनाक्रम को कटनी जिले के कुठला थाना के टीआई का कहना है कि उक्त व्यक्ति की मौत प्रथम दृष्टिया आत्महत्या लगाना ही प्रतीत हो रहा है लेकिन परिजनों का बयान और शरीर में गहरे जख्मों को देखे जाए तो पूरा-पूरा मामला हत्या का प्रतीत होता है।

वहीं परिजन उक्त ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध सही जांच कर हत्या का प्रकरण कायम कर जेल भिजवाने की मांग कर रहे हैं।

घर में मातम पसरा हुआ है पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है चालक राजेश दुबे के 6 वर्षी पुत्र ने पिता को मुखाग्नि दी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading