दुकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी बड़नगर पुलिस की गिरफ्त में 01 आरोपी घटनास्थल के पास, 02 अन्य देहात क्षेत्र के उज्जैन जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंड़ेवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने 02.06.2025 को घेराबंदी कर चोरी की गई नगदी बरामद कर आरोपी नंदन गुजर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य दो आरोपी, महेश साठिया और एक अन्य, की तलाश जारी है। View this post on Instagram घटना का विवरण 30.05.2025 को फरियादी मुफद्दल हुसैन (27 वर्ष, निवासी जय स्तंभ चौक, बड़नगर) ने थाने में शिकायत दर्ज की कि वह कोर्ट चौराहा, बड़नगर पर फकरी स्टील दुकान चलाते हैं। 22.05.2025 को दोपहर 3:30 बजे, उनके पिता शब्बीर हुसैन ने 1,20,000 रुपये गल्ले में रखकर ताला लगाया और चाबी पास में रख दी। पिता के बाथरूम जाने और फरियादी के ग्राहकों को सामान दिखाने के दौरान, अज्ञात बदमाश ने गल्ले से नगदी चुरा ली। शिकायत पर अपराध क्रमांक 395/2025, धारा 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच और गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सूचना मिली कि एक संदिग्ध खोप दरवाजा, बड़नगर पर है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नंदन गुजर (29 वर्ष, निवासी पीरझलार) को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की और अपने साथियों महेश साठिया (निवासी बक्षराज फैक्ट्री, बड़नगर) और एक अन्य के शामिल होने की जानकारी दी। अन्य दोनों आरोपी फरार हैं। नंदन के कब्जे से 32,020 रुपये बरामद किए गए। सराहनीय योगदान इस कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. मानसिंह वास्कले, सउनि. शैतानसिंह ड्रिडोर, प्र.आर. राहुलसिंह राठौर, प्र.आर. हेमराज खरे, आर. महेश मौर्य, आर. रुपेश पर्ले, आर. नितेश रायकवार, और आर. संदीप बामनिया की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चोरी के संदेह में वाहन चालक को पीटते पीटते उतारा मौत के घाट नारकोटिक्स विंग इंदौर की बड़ी कार्रवाई: 11.50 ग्राम MD के साथ दो गिरफ्तार