मनगवां/ रीवा पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनगवां पुलिस को गांजे का बड़ा जखीरा हाथ लगा है। जिसे मनगवां पुलिस ने 3 कुंटल गांजा सहित आरोपी शुभम उर्फ गोलू जायसवाल निवासी बाई पास इटौरा वार्ड क्रमांक-14 और अरुण कुमार मिश्रा निवासी सिरखनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

बताया जाता है कि मनगवां थाना प्रभारी वर्षा सोनकर को मुखबिर से सूचना मिली थी सूचना पर मनगवां पुलिस ने रघुनाथगंज कस्बे के अमहा नहर के पास दबिश दी तो मौके पर से अवैध मादक पदार्थ गांजा की भारी मात्रा में खेप जब्त की गई साथ ही एक सफेद एको कार, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था उसे भी बरामद किया गया। उक्त गांजे की खेप उड़ीसा से रीवा के लिए तस्करी किया जाता था।

3 कुंटल मादक पदार्थ की कीमत 44 लाख रुपये और कार की कीमत 6.5 लाख रुपए है।
इस तरह से कुल जब्ती की कीमत 50 लाख 50 हजार रुपए आंकी गयी है।
जिस पर आरोपी के खिलाफ मनगवां पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,20 क के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading