आमिर खान।।उज्जैन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना बड़नगर पुलिस ने 01.06.2025 को घेराबंदी कर चोरी की गई हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल (MP-13 ER-8840) बरामद कर आरोपी संजय पिता मदनलाल (28 वर्ष, निवासी लोहाना, बड़नगर) को गिरफ्तार किया। घटना का विवरण:31.05.2025 को फरियादी देवजी चौहान (52 वर्ष, निवासी मुण्ड़ला) ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी। थाना बड़नगर ने अपराध क्रमांक 399/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर उज्जैन रोड रेलवे फाटक के पास संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने खोप दरवाजा, बड़नगर से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। View this post on Instagram सराहनीय योगदान:थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, सउनि शैतानसिंह डिडोर, मानसिंह बास्कले, राजेंद्रसिंह हाड़ा, आरक्षक महेश मौर्य, रुपेश पर्ले और संदीप बामनिया की इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 3 कुंटल गांजा के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार कोलकाता उच्च न्यायालय में शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर तत्काल सुनवाई मंजूर