रीवा/ रीवा शहर अंतर्गत गल्ला मंडी में शुक्रवार की देर रात्रि एक अगरबत्ती की होलसेल दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे रखा सामान तेल के पीपे,सुगंधित केमिकल एवं कपूर की भरपूर मात्रा ने आग की लपटों में घी का काम किया। इससे पहले फायर बिग्रेड और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच पाता दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।जिसमे लगभग 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। View this post on Instagram बताया जाता है देर रात्रि अचानक आग लगने से मंडी में रखवाली करने वाले चौकीदार ने सूचना दी थी इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस बल ने किसी तरह आग पर काबू पाया वार्ना अन्य दुकाने भी चपेट में आ सकती थी।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दुकान संचालक विश्वनाथ ने बताया कि दुकान में आगजनी की घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है जिसमें दुकान में रखा लगभग 25 से 30 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हेल्दी वूमेन क्लब की अनूठी पहल …किटी पार्टी के बजाए ,गौशाला बनाएंगे।। बीजेपी में संलिप्तता को लेकर टीआरएस प्राचार्या को एनएसयूआई ने बीजेपी पट्टा सहित नेम प्लेट की भेंट
You must be logged in to post a comment.