▪️मारुति नंदन गौशाला निर्माण का भूमि पूजन ।
▪️गायों की गृहस्थी (गौशाला) बसाने की जिम्मेदारी ली ।

इंदौर। शहर में अनेक महिलाओं से सम्बंधित संस्थाएं और क्लब चल रहे है जो आए दिन आयोजनों से काफी चर्चित रहते है यहां तक कि अखबारों और सोशल मीडिया की सुर्खियों में भी बने रहते है।
ऐसे ही क्लबों में शुमार एक क्लब है हेल्दी वूमेन क्लब ..
जिसने अब समाज सेवा के कार्यों को एक नया रूप देने की अनूठी पहल शुरू की है।क्लब की सदस्यों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से अब एक अनूठी पहल की है। इस अनूठी पहल के तहत अब क्लब द्वारा गौशाला को सजाने संवारने का जिम्मा उठाया है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए हेल्दी वूमेन क्लब द्वारा गत दिनों सुपर कॉरिडोर स्थित मारुति नंदन गौशाला पर सेवादान किया गया। इस दौरान गौशाला की गायों को नहलाया गया ,गौशाला की साफ सफाई की गई उन्हें पौष्टिक आहार भी खिलाया गया। क्लब की सदस्यों ने वहां के हालात देखकर सेवादान करने के साथ साथ गौशाल के निर्माण की जिम्मेदारी ली गई। गौशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन दो दिन पूर्व सम्पन्न हुआ जिसमें क्लब की महिला सदस्यों ने अपने अपने स्तर पर गौशाला निर्माण के लिए सहयोग किया गया।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए क्लब की संस्थापक स्मिता पाटीदार ने बताया की महिलाए सशक्त समाज निर्माण में अहम भूमिका।निभाती है उसी तरह हेल्दी वूमेन क्लब ने गौसेवा संकल्प नाम से एक अनूठा प्रकल्प प्रारंभ किया है जिसके तहत क्लब द्वारा गौशाला में सेवादान करने के साथ ही अब निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है।
गौसेवा संकल्प के तहत सबसे पहले मारुति नन्दन गौशाला का निर्माण कराया जाएगा।मारुति नंदन गौशाला निर्माण कार्य के के लिए क्लब की तरफ से श्वेता खंडेलवाल का सहयोग विशेष रहा।
गौशाला निर्माण कार्य भूमि पूजन आयोजन में शामिल में क्लब की अध्यक्ष महिमा ने बताया कि गौसेवा संकल्प की पहल बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है। गौसेवा का संकल्प संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक और अनुकरण करने योग्य सेवा की पहल है।
इस दौरान क्लब की कोषाध्यक्ष डिंपल राजपूत, सचिव ज्योति निगम, मीडिया प्रभारी हेमा जैन और मारुति नंदन गौशाला के सेवादार मौजूद रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading