टीआरएस कालेज के छात्र/छात्राओं को भीड़ के रूप में इस्तेमाल कर रही बीजेपी,जो है गलत-पंकज उपाध्याय

रीवा/ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में टीआरएस महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्पिता अवस्थी को बीजेपी का पट्टा व प्राचार्य कक्ष के बाहर भारतीय जनता पार्टी का नेम प्लेट भी लगाया गया।


जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि विगत दो दिनों पहले से पूरे मीडिया सोशल मीडिया में फोटोज़ चल रही है कि छात्र छात्राओं को टीआरएस महाविद्यालय के ग्रुप में मैसेज कर कॉलेज बुलाया गया कि आप सभी का टेस्ट होना है आना अनिवार्य है अन्यथा दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

जब छात्र/छात्राएं महाविद्यालय पहुचते हैं तो उन्हें बस में भरकर ढेकहा स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में ले जाया जाता है और बीजेपी के कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाता है। यहां तक कि वहां के शिक्षक भी मंच शेयर करते हैं। क्या कोई भी सरकारी शिक्षक किसी राजनैतिक पार्टी के मंच पर बैठ सकता है बड़ा सवाल है?

टीआरएस महाविद्यालय में लगातार ऐसी गतिविधियां हो रही हैं प्राचार्य  मैडम का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं थी। महाविद्यालय के अंदर इतनी बड़ी बड़ी गतिविधियां हो जाती हैं मैडम को जानकारी नहीं होती तो मेरा मानना यह है कि इनको इस्तीफा दे देना चाहिए कि हम महाविद्यालय नहीं चला पा रहे।

महाविद्यालय के अंदर ऐसे पहले भी गतिविधियाँ हो चुकी है अभी तक तो केवल सीएम पीएम के कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को भीड़ दिखाने का कार्य किया जाता था। परंतु अब राजनैतिक कार्यालय में भी छात्र/छात्राओं को भीड़ बनाने का क्रम भाजपा नेताओ ने चालू कर दिया गया है। जो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

जो भी इसमें संलिप्त हैं उनके ऊपर कार्रवाई करनी होगी अन्यथा अगले हफ़्ते एनएसयूआई अनिश्चितकालीन धरना पर भी बैठेगी और कालेज प्राचार्या के इस्तीफे को लेकर धरना देगी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading