27 मई 2025 को रतनगढ़ ब्लॉक अल्पसंख्यक विभाग एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न, देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर स्थानीय डाक बंगला, रतनगढ़ में एकत्रित होकर उनके चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने पंडित नेहरू के जीवन और उनके देश निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता धीरज व्यास ने नेहरू जी के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद देश की प्रगति में उनके योगदान को रेखांकित किया। अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी उनके जीवन पर विचार व्यक्त किए। View this post on Instagram इस अवसर पर रतनगढ़ नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी शर्मा का जन्मदिन भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर मनाया। साथ ही, अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों—जिला महामंत्री गब्बर भाई, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजू भाई पठान, और नगर अध्यक्ष अबरार खान—का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, धीरज व्यास, शंभू भाई चरण, सुभाष व्यास, अर्जुन बैरागी, कमला देवी शर्मा, गब्बर भाई, कमल छपरी बंद, आजाद शाह, अबरार खान, भंवरलाल सोलंकी, राजेश सोलंकी, रामस्वरूप सोलंकी, रमेश सोलंकी, अंकित शर्मा, कादीर खान, रतन दास बैरागी, किशन वर्मा, मेघराज सोनी, भास्कर सोलंकी, नासिर हुसैन, शिवलाल भील, नंदलाल गाडोलिया, मुन्ना भाई, युवराज चरण, शाहिद हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष मुजीबुर रहमान ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शराब कारोबारियों के सामने नतमस्तक हुआ आबकारी विभाग रीवा सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: सहमति से बने रिश्तों में खटास को रेप का आधार नहीं बनाया जा सकता