नियमो को को दरकिनार कर निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेची जा रही शराब। कलेक्टर रीवा ने कार्यवाही करने का दिया आश्वासन। रीवा / रीवा शहर एवं तहसील स्तर की शराब दुकानों के शराब संचालको ने गोरख धंधा अपना लिया है जी मनमाफिक रेट पर शराब बेची जा रही है इसके साथ ही निर्धारित समय रात्रि 11:30 बजे के बाद भी दुकान खोली जा रही है और शराब दुकानों के बगल में और सामने ही ठेलों पर शराब पिलाई जा रही है जिसका लगातार खबर के माध्यम से प्रकाशन भी हो रहा है लेकिन स्थानीय थाना प्रभारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में शराब ठेकेदार मनमानी पर उतारू है। जिसका जीता जागता उदाहरण तराई क्षेत्र के जवा तहसील अंतर्गत सभी शराब दुकानों में मिल जाएगा। View this post on Instagram इसके साथ ही गांव गांव में अपने गुर्गों के माध्यम से भार्गवी वाइन्स के द्वारा शराब की पैकारी पैकारी जा रही है विरोध करने पर गुर्गे मारपीट पर उतारू हो जाते है या पुलिस के सह पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। यदि सम्बंधित थाना पुलिस और आबकारी विभाग का संरक्षण न मिले तो शराब ठेकेदारो की मनमानी पर अंकुश लग सकता है।लेकिन इन दोनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियो से न्याय की उम्मीद करना न के बराबर है। बताया जाता है रीवा शहर और तहसील स्तर के ठेकेदार द्वारा अधिक रेट में शराब बिक्री की जाती है दुकान के बगल में शराब पिलाई जाती है और गांव गांव में पैकारी करायी जा रही है जिसे लेकर कलेक्टर रीवा से भी शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक किसी के द्वारा संज्ञान में नहीं लिया गया है जिससे साफ जाहिर होता है कि बिना थाना प्रभारी और आबकारी अधिकारी के मिलीभगत से शराब दुकानदार की हिम्मत नहीं हो सकती है। जिले में इन दिनों शराब कारोबारियों के हौंसले इतने बुलंद है कि लाइसेंसी शराब दुकान के ठेकेदारों को नियम कानून और आबकारी विभाग का कोई भय नहीं है और शराब दुकानों के ठेकेदार सभी नियमों को शिथिल करते हुए अब अपने नियम और शर्तों पर शराब का कारोबार कर रहे हैं। जिनमें निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब की बिक्री, अवैध अहाता संचालन, शराब दुकानों में रेट सूची चस्पा नहीं करना, दुकान बंद होने के निर्धारित समय के अतिरिक्त देर रात्रि तक शराब की अवैध बिक्री और दुकान के सामने गुर्गे पाल के रखना ताकि कोई व्यक्ति अधिक रेट पर जबाब सवाल करे तो उसके साथ मारपीट करना है। जिसके कई उदाहरण आए दिन शराब दुकानों के सामने होने वाली मारपीट के वायरल वीडियो सामने आ चुके है। वही शराब ठेकेदारो के मनमानी को लेकर जब रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल से बात की गई तो जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की बाते कही गयी है।देखना यही होगा कि क्या आगे कोई सख्त कार्यवाही होगी या यूं ही शराब ठेकेदारो के सामने प्रशासन नतमस्तक रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस ने भू-माफिया गिरोह के 5 और आरोपियों को दबोचा, फर्जी दस्तावेजों से की थी जमीन की रजिस्ट्री ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई
You must be logged in to post a comment.