रीवा / गोवर्धन फाउंडेशन रीवा के द्वारा लगातार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो की समस्यायों का निराकरण करने की कोशिश करते है जिनके जिला प्रभारी अतुल पांडेय के द्वारा रीवा शहर के कई वार्डो में पानी किल्लत होने पर प्याऊ और कई खराब पड़े हैंडपंपो को सुधरवाया गया था।

इसी कड़ी में गोवर्धनम फाउंडेशन के जिला प्रभारी अतुल पांडेय के मार्गदर्शन में एवं सदस्य अवनीश वर्मा उर्फ छोटू के नेतृत्व में लालगांव में चल रहे पानी की समस्या को देखते हुए आज एक पानी टैंकर और पिकअप वाहन से ड्रम में पानी भरकर लोगो तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया।

     इस सराहनीय कार्य को देखते हुए गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडे ने पहुंचकर टीम के सभी सदस्यों का मनोवल बढ़ाया और ऐसे ही कार्य करने की अपील भी की। उन्होंने कहा समाज सेवा पहला धर्म है और हर युवा में यह जुनून होना चाहिए।

इस सराहनीय कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह, रावेद्र पटेल,प्रशांत वर्मा, राजू वर्मा, नकुल वर्मा, रावेन्द्र वर्मा,लवकुश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, अखिलेश वर्मा, संजय वर्मा, दिवाकर वर्मा, शिवेंद्र वर्मा, अनूप वर्मा एवं अन्य साथी का सहयोग था।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading