इंदौर। समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय इंदौर सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं मैग्नेट थेरेपी शिविर का आयोजन 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। यह शिविर समिति कार्यालय सी-4/2, ओल्ड पलासिया, रविन्द्र नगर, इंदौर में आयोजित होगा।समिति के संचालक एवं पूर्व एसीपी हरीश मोटवानी के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ 29 जून, सोमवार को प्रातः 9:30 बजे किया जाएगा। शिविर में दिल्ली के सुप्रसिद्ध एक्यूप्रेशर एवं मैग्नेट थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. एस.के. गर्ग एवं श्रीमती कुमकुम गर्ग अपनी सेवाएं देंगे।समिति के अनुसार, दोनों विशेषज्ञ देश के विभिन्न राज्यों में हजारों लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लाभान्वित कर चुके हैं। घुटनों का दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल, सायटिका, जोड़ों के दर्द, सूजन सहित अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को उनके उपचार से राहत मिली है। कई प्रतिभागियों ने उपचार के पहले ही सत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने की बात भी साझा की है।इंदौर सेवा समिति ने बताया कि यह शिविर पूर्व पंजीकृत मरीजों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। अधिकांश स्लॉट पहले ही भर चुके हैं। शिविर में पंजीकृत मरीजों को विशेषज्ञों से परामर्श एवं उपचार का लाभ मिलेगा।समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि जो लोग इस बार पंजीकरण नहीं करा सके, वे भविष्य में आयोजित होने वाले शिविरों में भाग लें तथा अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस जनहितकारी पहल की जानकारी देकर लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करें।समिति के संयोजक घनश्याम पटेल, अध्यक्ष चंद्रप्रकाश हिंगड, सचिव संजय यादव, संचालक हरीश मोटवानी एवं डॉ. जेम्स पॉल ने इंदौरवासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुरैना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद पति मृत मिला जनेह पुलिस ने ग्राम पंचायत बरहा में साइबर जागरूकता अभियान, ‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत लोगों को किया जागरूक