पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार रात एक भीषण तूफान के दौरान विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर पर आकाशीय बिजली गिरने का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग “कुदरत का लाइट शो” बता रहे हैं। 27 जून 2026 की रात पेरिस में तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में तेज तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान घने काले बादलों के बीच एक शक्तिशाली बिजली सीधे एफिल टावर के शीर्ष से टकराई। बिजली गिरते ही पूरा टावर और आसपास का आसमान नीली और सफेद रोशनी से जगमगा उठा।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में यह नजारा बेहद रोमांचक और आकर्षक दिखाई दे रहा है। कई लोगों ने इसे प्रकृति का अद्भुत प्रदर्शन बताते हुए “नेचर लाइट शो” का नाम दिया है।करीब 330 मीटर ऊंचे इस ऐतिहासिक आयरन टावर को इस तरह की प्राकृतिक घटनाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऊंची संरचनाओं पर बिजली गिरना सामान्य प्रक्रिया है और एफिल टावर में इसके लिए विशेष सुरक्षा प्रणाली भी मौजूद है।हालांकि, बिजली गिरने की इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि एफिल टावर पूरी तरह सुरक्षित है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी हिंदू पहचान बनाकर प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, युवती ने धर्म परिवर्तन और 5 लाख में बेचने की शिकायत दर्ज कराई मुरैना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद पति मृत मिला