साइबर अपराध एवं ठगी से बचाव के संबंध में दी जानकारी, आपात स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील जनेह,रीवा। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर में संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत रविवार को ग्राम पंचायत बरहा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में जनेह थानां प्रभारी उपनिरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल और जनेह थाना पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव,रोजगार सहायक गांव के बच्चों, युवाओं महिलाओं और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने और ऑनलाइन ठगी से बचने के आसान उपाय बताए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई स्कैम, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर बुलिंग, फेक जॉब ऑफर, डेटा चोरी, हैकिंग और निवेश के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी जैसे साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे अपराधों से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते और एटीएम की जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करें। साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी शिकायत करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका जनेह थाना प्रभारी ने अच्छे से समझाकर जवाब दिया। साथ ही श्री बघेल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल समाज बनाने में सहयोग करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर सेवा समिति का तीन दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं मैग्नेट थेरेपी शिविर 29 जून से सिविल अस्पताल में लापरवाही का आरोप, 19 माह के मासूम की आंखों की रोशनी गई
You must be logged in to post a comment.