मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के किशनपुर गांव में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद स्वयं भी जान दे दी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना मुरैना जिला मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव की है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय बलराम कुशवाह, उसकी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाह, आठ वर्षीय पुत्र आरव और छह वर्षीय पुत्र देव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह जब दूध देने वाला व्यक्ति घर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों ने घर के भीतर झांककर देखा, जहां पत्नी और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। वहीं, कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास बलराम का शव भी मिला। पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही चल सकेगा।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर महिला अपने मायके चली गई थी। बाद में परिजनों की समझाइश के बाद वह बच्चों के साथ वापस ससुराल आ गई थी। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कुदरत का लाइट शो: पेरिस के एफिल टावर पर गिरी बिजली, आसमान में दिखा अद्भुत नजारा इंदौर सेवा समिति का तीन दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं मैग्नेट थेरेपी शिविर 29 जून से