ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही करने का लगाए आरोप। जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम चटेह में एक दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय किसान गोपीकृष्ण मिश्रा पिता सुखीनंद मिश्रा की दिनांक 19/05/25 को सुबह ख़रीबी 7 बजे मौत हो गई। जिसकी जानकारी लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गयी। बताया जाता है बीते दिनों आंधी तूफान से कई पेड़ सहित बिजली के पोल और लाइन टूट गए थे उसी क्रम में चटेह गांव के पास से गुजर रही 11,000 केवी वोल्ट की विद्युत लाइन जो टूट कर जमीन पर गिर गई थी। View this post on Instagram किसान गोपी कृष्ण मिश्रा अपनी भैंसों को चराने ले जा रहे थे जो गिरे हुए तार की चपेट में आ गए जिसमे किसान सहित दो भैसों की मौत हो गयी। वही स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। यदि समय रहते पावर सप्लाई बंद कर दिया गया होता तो ये हादसा नही होता। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग पर लंबे समय से मरम्मत कार्य न कराने एवं मरम्मत कार्य के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाए है। इस घटना में गोपी कृष्ण मिश्रा की मृत्यु के साथ-साथ उनकी भैंस उसकी (पड़िया) की भी मृत्यु हो गई जो उनके परिवार के आय का मुख्य साधन था परिवार का कहना है कि श्री मिश्रा खेती और डेयरी व्यवसाय कर अपना जीवन यापन करते थे अब उनके मृत्यु के बाद घर वालो को खाने पीने की समस्या हो जाएगी।जिसके लिए मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाए,दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बिजली लाइनों की समय-समय पर जांच और मरम्मत सुनिश्चित की जाए।यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो शांतिपूर्ण धरना और विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रतिबंध के बावजूद जवा तहसील अंतर्गत देवरी गांव में धरल्ले से हो रहा बोरिंग। कोल गढ़ी में गूंज उठा क्रांति का स्वर – बिरसा मुंडा शहादत दिवस को लेकर ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न
You must be logged in to post a comment.