News National World त्योंथर/ रीवा जिले के त्योंथर मे कोल राजाओ की गढ़ी जहा पर कोल साम्राज्य का राज्य हुआ करता था गढ़ी त्योंथर की पवित्र भूमि पर एक बार फिर इतिहास से संवाद करती दिखी जब हजारों दिलों की धड़कनों में एक ही नाम गूंज उठा- भगवान बिरसा मुंडा! शहादत की उस ज्योति को प्रज्वलित करने के लिए आज की तैयारी बैठक में जो उत्साह जो चेतना दिखाई दी उसने आने वाले आयोजन की भव्यता की झलक दे दी है।

वरिष्ठ एडवोकेट शिवांशु कोल के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष बैठक में आयोजन को जनांदोलन का रूप दे दिया है। बैठक में केवल योजना ही नहीं बनी बल्कि एक संकल्प लिया गया “अब हर गली, हर गांव, हर दिल में भगवान बिरसा गूंजेगा।

एड. शिवांशु कोल का ओजस्वी संदेश:

“यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, यह धरती से उठती आवाज़ है, शहादत की पुकार है। आइए उस वीर पुत्र को नमन करें जिसने हमें आज़ादी की पहली लौ दिखाई है।”

बैठक में बुंदेलखंड, विंध्य और मध्यप्रदेश के कोने-कोने से आए समाजसेवियों, युवाओं, मातृशक्ति और प्रबुद्ध जनों ने एक सुर में कहा –9 जून को त्योंथर नहीं आए तो क्या आए जीवन में।

बैठक के लिए गए प्रमुख निर्णय:

9 जून को कोल गढ़ी त्योंथर में ऐतिहासिक शहादत समारोह, जनजागरण यात्रा – त्योंथर चलो अभियान के तहत गांव-गांव में बिरसा जी का संदेश,सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोक संवाद, आदिवासी गौरव यात्रा,
वीर बिरसा मेले का आयोजन, जिसमें हजारों की भागीदारी संभावित।

   यह आयोजन अब केवल कोल समाज का नहीं पूरे क्षेत्र की चेतना बनता जा रहा है। कोल गढ़ी अब सिर्फ स्थान नहीं आंदोलन का प्रतीक बन चुकी है।

कोल गढ़ी तुम्हें पुकार रही है उठो, जागो और चल पड़ो बिरसा की विरासत संभालने।
9 जून 2025 एक तिथि नहीं, इतिहास लिखने का दिन होगा आइए, मिलकर उस इतिहास का हिस्सा बनें।

बैठक में मुख्यरूप से प्रभात कोल (पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत त्योंथर)  भाईलाल कोल (संगठन सलाहकार)  मुन्नालाल कोल,अनिल कुमार कोल (सरपंच एवं जिलाध्यक्ष आदिवासी युवा मंच रीवा) विकास रावत ( विधानसभा अध्यक्ष त्योंथर AYM), भाई लाल कोल (विधानसभा सचिव AYM त्योंथर), लालमणि कोल, डॉ. उमाशंकर कोल, अनीश कोल, अर्चना रावत समेत अन्य  समाज के कार्यकर्ता, वरिष्ठ बुजुर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading