महिला आबकारी उपरीक्षक के नेतृत्व में मढ़ी गांव छापा मारने पहुंची थी टीम

मनगवां/ एक तरफ शासन अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रही है और नशे के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन हकीकत में कुछ और ही है।

जिला मुख्यालय रीवा के महज 20 किलोमीटर दूर मनगंवा थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में आज दिनांक 14 मई दिन बुधवार को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर शराब माफिया ने अभद्रता करते हुए अपने ठिकाने में घुसने तक नही दिया।

बताया जाता है आबकारी टीम ने मढ़ी गांव में शराब माफिया गणेश सिंह बघेल के घर में दविस देने पहुंची थी लेकिन शराब माफिया ने इसका विरोध करते हुए आबकारी अमले को लाठी डंडा सहित अन्य धारदार हथियार लेकर घर के अंदर नहीं घुसने दिया बल्कि महिला उपनिरीक्षक अदिति अग्रवाल सहित पूरी टीम के साथ अभद्रता की गयी।
    अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या महिला उपनिरीक्षक और आबकारी टीम के साथ अभद्रता करने और छापामार कार्यवाही न करने देने वाले पर दबंग पर कार्यवाही की जाएगी या मामला अधिकारियों के भ्रस्टाचार का भेट चढ़ जाएगा।

वही आमजन मानस का कहना है कि आये दिन खबर आती है कि आबकारी विभाग द्वारा पैकारी वालो पर कार्यवाही नही करता है लेकिन जब कोई विभाग का कर्मचारी कार्यवाही करने जाता है तो शराब माफियाओ द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है जिससे अधिकारियों में भय व्याप्त हो जाता है।


जिनमे मुख्य रूप से शराब माफियाओ पर सम्बंधित थाना प्रभारियों का संरक्षण होता है इसी बजह से उनके हौशले बुलंद रहते है।

इस तरह का ये पहला मामला नही है आये दिन जिले में हर जगह होता रहता है अभी हाल ही में जवा तहसील के कई कस्बों में संचालित (भार्गवी वाइन्स) शराब दुकान के गुर्गों द्वारा बिना नंबर प्लेट की बोलेरो वाहन, बिना पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थिति में मदरो गांव में जाकर दबंगई के दम पर घर का ताला तोड़कर जांच पड़ताल कर रहे थे और अपने चहेतों शराब सप्लाई कर रहे थे जिसकी सूचना भी जवा थाना प्रभारी को दी गयी थी लेकिन जवा थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। कार्यवाही क्यो नही की गई ये बात किसी से छुपी नही है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading