अपनें ही क्षेत्र,गांव घर में वेगानें।

जवा/ सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आगमन है जिनके द्वारा भगवान बिरसा मुंडा कालेज के नवीन भवन का लोकार्पण है। पार्टी और प्रशासन अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर और उससे जुड़े लोगों में उमंग और उल्लास का माहौल है लेकिन पार्टी में अपनी जिंदगी और जवानी खपानें वाले भाजपा के वो कार्यकर्ता जो सिरमौर में कमल खिलानें में अपना सर्वस्व दांव लगाये टुकटुकी लगाये बैठे हैं कि शायद कोई फोन करके बुला ले।

मुख्यमंत्री को माला पहनाने के लिए तरस रहे लेकिन इन कार्यकर्ताओ की आस टूट रही है।
शायद इनको पता नहीं कि अब पार्टी में निष्ठा, समर्पण और वरिष्ठता पैमाना नहीं बचा है पार्टी में किसी एक व्यक्ति की अनुशंसा और इशारे पर सब होता है जैसे पहले भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाती थी।

लेकिन अभी तक किसी भी वरिष्ठ भाजपाई को कोई जिम्मेदारी,भागीदारी नहीं दी गई है और न ही कार्यक्रम में आनें की सूचना दी गई है सभी को विधायक या किसी वरिष्ठ जिम्मेदार के फोन का इन्तजार है।

एक वरिष्ठ भाजपा नेता नें कहा कि मुझे पता है कि किसी का कोई फोन नहीं आएगा क्योंकि सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में लीडरशिप की सेकेंड लाइन खत्म कर दी गई है और लाडली बहना तथा अन्य लाभार्थियों द्वारा भीड़ तंत्र का जुगाड हो ही जाएगा और मुख्यमंत्री भीड़ तंत्र देखकर खुश होकर जाएगें,हो सकता है कि कुछ घोषणा भी हो जाए लेकिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपेक्षा अशोभनीय है।
क्या अब बाकई में भाजपा में भी रीढ़ की हड्डी कहे जाने वालों कार्यकर्ताओ और वरिष्ठों की उपेक्षा की जा रही है जैसा की आज के कार्यक्रम को लेकर खबर सामने आ रही है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading