सिरमौर/ जिले के सिरमौर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दुलहरा में दो पक्षों का आपसी विवाद जो खूनी संघर्ष में बदल गया और दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाये। जिस घटना में तीन लोग घायल हो गए है।घायलों में शोभनाथ साहू भैयालाल साहू और एक महिला फूलवती साहू है। View this post on Instagram घटना की सूचना मिलने पर सिरमौर थाना प्रभारी व निरीक्षक जेपी पटेल और अन्य पुलिस बल ने मौक़े पर पहुंच कर घायलो को सिरमौर सिविल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है जहा पर घायलो का उपचार चल रहा है फिलहाल सिरमौर पुलिस घटना कि जाँच कर रही है। बता दे कि भैयालाल साहू और शोभनाथ साहू दोनो सगे भाई है लेकिन जमीनी विवाद में शोभनाथ साहू ने बात बहस करते करते भैयालाल साहू पर प्रहार कर दिया जिसे बचाने भैयालाल साहू की पत्नी फुलबती साहू आयी तो उस पर भी प्रहार किया गया। उसी दौरान दोनो घायलों ने भी शोभनाथ साहू के साथ भी मारपीट किये।जिसमे भैयालाल साहू और फूलवती साहू को सिर हाथ पैर में गहरी चोटे आयी है और शोभनाथ साहू को भी काफी चोटे आयी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय दिव्यगवा का कल मुख्यमंत्री करेगे लोकार्पण शराब माफिया छापामार कार्यवाही करने पहुंची आबकारी टीम के साथ की अभद्रता,नही करने दी कार्यवाही