जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय दिव्यगवा का कल दिनांक 15 मई को सुवह 11:30 बजे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव लोकार्पण करेगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे है कि कई वर्षो से उपेक्षा का शिकार हुआ जवा मुख्यालय को नगर परिषद का दर्जा एवं मजिस्ट्रेट कार्यालय खोलने की घोषणा की जा सकती है। View this post on Instagram बता दें पिछले 4 मई को शासकीय कालेज दिव्यगवा का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण करना था जिसकी पूरी तैयारी की गई थी किसी किसी कारण बस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।जिसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है।जिसमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सिरमौर विधायक युवराज दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षया श्रीमती नीता देवी कोल, दिव्यगवा कालेज प्राचार्य दिनेश यादव,अध्यक्ष जन भागीदारी समिति के घनश्याम सिंह सहित क्षेत्र की जनता जनार्दन मौजूद रहेगे।जिनकी सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मी ड्यूटी में तैनात रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंत्री विजय शाह की विधानसभा सदस्यता समाप्त की जाय-शिव सिंह दुलहरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में हुआ खूनी संघर्ष, घटना में तीन लोग हुए घायल
You must be logged in to post a comment.