48 घंटे बाद एसडीआरएफ ने शव को किया बरामद

  रीवा/  रीवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ नदी पार करने की प्रतिस्पर्धा में एक युवक की राजघाट में डूबने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नहर का पानी बंद करने के 48 घंटे के बाद गौरव तिवारी पिता ध्यानेंद्र तिवारी उम्र 17 वर्ष निवासी नई गढ़ी जिला मऊगंज के शव को बरामद किया है।


बताया जाता है कि युवक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्तेदारी में आया हुआ था जहां युवक अपने मित्र के साथ नहाने के लिए बिछिया नदी गया था इसी दौरान दोनों युवकों के बीच नदी पार करने की शर्त लग गई जैसे ही दोनों युवक नदी के बीच में पहुंचे तो सांस फूल जाने के कारण गौरव पानी की गहराई में समा गया। जिसकी जानकारी उसके मित्र द्वारा परिजनों को दी गई।


सूचना मिलते ही नदी में पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने पहले तो युवक को तलाशने का हर संभव प्रयास किया जब सफलता हाथ नहीं लगी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।


मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी के तेज बहाव को रुकवाने के बाद मंगलवार की सुबह युवक के शव को बरामद कर लिया गया है युवक के मौत के बाद घर का इकलौता चिराग बुझ गया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading