जिला प्रशासन एवं पुलिस के मौजूदगी में ढहाया गया झुग्गी झोपड़ी।

रीवा/ रीवा जिले में इन दिनों अवैध अतिक्रमणकारियो पर प्रशासन की कार्यवाही जारी है। जिसमे मंगलवार को विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 9 निराला नगर बस्ती में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई और देर शाम तक सारी बस्ती का अतिक्रमण हटाया गया।   


    बताया जाता है कि पिछले कई सालों से यहां पर गरीब लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से रह रहे थे जिनमे ज्यादातर परिवार कबाड़ बिनकर अपना जीवन यापन करते है। इस सम्बंध में  नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन्हें जगह खाली करने के लिए बार बार कहा जा रहा था और अलाउंस भी किया जा रहा था लेकिन ये लोग जगह खाली नहीं कर रहे थे। शासन की योजना है की इस बस्ती में रह रहे लोगों को पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा ज्यादातर लोगों को सुंदरनगर में इन्हें प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए है। लेकिन ये लोग जा नहीं रहे थे इसलिए इन्हे हटाया जा रहा है।


वहीं इस अतिक्रमण की कार्यवाही को लेकर रह रहे लोगों का कहना है कि हमें पहले से कोई नोटिस नहीं मिली थी। अचानक से आकर घर गिराने लगे।  पहले बोला गया था कि जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास मिला है उनका बस घर गिराया जाएगा लेकिन जिन्हें आवास नहीं मिला उनका भी घर गिराया जा रहा है। ऐसे में हम लोग कहा जाए जबकि पचास साल से ज्यादा समय से लोग यहां पर रह रहे है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading