राजीव सागर बांध से 6 एमसीएम पानी छोड़े जाने का फैसला, नदी किनारे बसे गांवों को मिलेगा लाभकटंनी।जिले में भीषण गर्मी और लगातार गहराते पेयजल संकट के बीच प्रशासन ने आमजन को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। 17 मई को राजीव सागर बांध से बावनथडी नदी में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में पेयजल समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।जल संसाधन सर्वेक्षण संभाग के कार्यपालन यंत्री यू.एस. परते ने बताया कि 17 मई को सुबह 11:30 बजे राजीव सागर बांध के मुख्य द्वार खोलकर बावनथडी नदी में 6 एमसीएम पानी प्रवाहित किया जाएगा। इससे नदी तटवर्ती क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ेगी और ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों और किसानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को नदी तट और तल के पास न जाने, मवेशियों को नदी में न ले जाने तथा मोटर पंप और अन्य सामान नदी किनारे न रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।उल्लेखनीय है कि कटंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौरव सिंह पारधी ने क्षेत्र में बढ़ते जल संकट को देखते हुए बांध से पानी छोड़े जाने की मांग की थी। इसके बाद कलेक्टर मृणाल मीना ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन के इस फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोजशाला पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार में जश्न, घर-घर दीपक जलाने की अपील