रीवा/ रीवा की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मऊगंज की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। View this post on Instagram घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मऊगंज जिले की एक युवती ने मऊगंज एसपी के समक्ष पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि रीवा के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में युवक शाहिद राजा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी घटना के बाद से लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा था जिससे परेशान होकर उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मऊगंज पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए जीरो पर अपराध कायम किया और केस को घटनास्थल के आधार पर रीवा स्थानांतरित किया गया।रीवा के सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी शाहिद राजा को हिरासत में ले लिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चोरहटा थाना पुलिस ने कार सहित 1155 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ़्तार इंदौर पंढरीनाथ थाना प्रभारी साहब को सलाम, “जज” बन खुद ही सुलझा दिया दो पक्षों का सिविल मामला!