रीवा -रीवा पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आज लगातार तीसरे दिन चोरहटा थाने की पुलिस ने कार्यवाही की है। जिसके बाद नशे के तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


बता दें कि विगत तीन दिनों में रीवा जिले की चाकघाट पुलिस और रायपुर कर्चुलियान की पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही की थी और इसके बाद अब चोरहटा थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सिरमौर के रास्ते चौराहा होकर रीवा लाई जाने वाली प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खेप को लग्जरी कार से बरामद किया गया है।

खेप के साथ पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के बनारस से प्रतिबंधित कफ सिरप को लाकर रीवा में खपाने की फिराक में लगे थे जिसकी सूचना पर पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को अपने कब्जे में ले लिया इस दौरान कार में 1155 प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की शीशियां सहित वतन प्रजापति निवासी प्रयागराज और अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी अनिकेत सिंह को हिरासत में लिया गया है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल होने वाले तमाम रास्तों पर अपनी नजर रख रही है संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है वाहनों का सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जिसके  चलते पुलिस को लगातार नशे का कारोबार करने वाले तस्करों के विरुद्ध सफलता हासिल हो रही है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading