कंपनी प्रबंधन के खिलाफ दर्ज कराया जाए मुकदमा-शिव सिंह रीवा / रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत मगड़ौर गांव के आधा दर्जन किसान जनसुनवाई में पहुचकर कलेक्टर रीवा से मुलाकात कर मेसर्स एक्सल पोमिल कंपनी नागपुर महाराष्ट्र प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन पत्र सौप कर कहा कि सन 2011 में उक्त कंपनी ने ग्राम मगडौर में ताप ऊर्जा संयंत्र लगाने के नाम पर किसानों से 54 एकड़ जमीन खरीदा था । View this post on Instagram उस दौरान एग्रीमेंट कंपनी ने एक व्यक्ति को नौकरी दिए जाने का लिखित वादा किया था लेकिन अभी तक कंपनी ने ऊर्जा संयंत्र नहीं लगाया। हाल ही में किसानों को यह ज्ञात हुआ कि 17 अप्रैल 2025 को कंपनी ने किसानों से खरीदी जमीन को कृषि कार्य प्रयोजन के लिए अन्य क्षेत्रीय व्यक्तियों को बिक्री कर दिया है पीड़ित किसान बृजनाथ साहू, रोहिणी प्रसाद साहू, रामनारायण साहू, तीरथ साहू, अनुसूइया साहू, राम निरंजन साहू, पवन कुमार साहू, शिव कुमारी साहू आदि ने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने हम किसानों के साथ धोखाधड़ी किया है। हमारी जमीन भी चली गई बच्चे बेरोजगार हो गए इसलिए कंपनी या तो ऊर्जा संयंत्र लगाए या तो हमारी जमीनें वापस करें। ऐसा न करने पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाए । उक्त मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन एवं सरकार किसानों के इस गंभीर मामले पर त्वरित संज्ञान ले और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए अन्यथा मोर्चा आंदोलन को मजबूर होगा Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हरियाणा में अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित हुए बागपत के विपुल जैन मीटर रीडिंग घोटाले में बिजली विभाग के अधिकारियों ने निर्दोष आउटसोर्स कर्मचारियो की चढ़ाई बलि