बागपत के विपुल जैन को श्री अग्रसेन धाम कुंडली प्रबन्ध समिति ने माला, पटका व पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर किया अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित सूर्यवंशी राजा महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु बागपत के विपुल जैन को किया गया अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित सोनीपत, हरियाणा। अग्रवंशीयों के प्रमुख धामों में शुमार श्री अग्रसेन धाम कुंडली द्वारा इंटरनेशनल अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को एक भव्य कार्यक्रम में अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित किया गया। विपुल जैन को श्री अग्रसेन धाम कुंडली प्रबन्ध समिति ने माला, पटका व पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित किया। विपुल जैन को यह सम्मान वैश्य समाज के जनक, वेदों, शास्त्रों व अस्त्र-शस्त्रों के महान ज्ञाता, महाबलशाली, अहिंसा के पुजारी, शांति के दूत सूर्यवंशी महान सम्राट महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया। View this post on Instagram विपुल जैन ने अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित करने के लिए अग्र केसरी महाकुटुंब अन्तर्राष्ट्रीय ट्रस्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन जगदीश राय गोयल, राष्ट्रीय संस्थापक व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन टीका राम मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक मंगला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश गोयल व वीरेन्द्र बंसल सहित समस्त प्रबन्धन समिति का आभार व्यक्त किया। विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ है। विपुल जैन ने कहा कि सूर्यवंशी महान सम्राट महाराजा अग्रसेन भगवान श्री राम के वंशज थे और अपने युग के सबसे शक्तिशाली सम्राट थे। उनका महान व्यक्तित्व और उनके द्वारा दी गयी शिक्षाए समाज, देश व विश्व के लिए अमूल्य है। इस अवसर पर दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सोनीपत के नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन, महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी, आचार्य विवेक मुनि, पूर्व विधायक महेंद्र गोयल, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल, दिल्ली के पूर्व उप महापौर ताराचंद बंसल, संरक्षक वीरेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष अतुल सिंघल सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोदी की चुप्पी, मोदी के बोल! मगड़ौर के किसानो ने कलेक्टर से मिलकर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाने या जमीनें वापस कराए जाने की मांग