इंदौर।। शुभम जैसवाल… // बेगुनाह ने 17 महीने काटे जेल में, अब लगाई न्याय की गुहार इंदौर के महू में अपनी ही जमीन पर बोरिंग लगाने के विवाद में झूठे आरोपों के चलते 17 महीने जेल में बिताने वाले लोकेश वर्मा अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं। रिहाई के बाद भी उनकी लड़ाई जारी है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सुस्ती ने उनके हौसले को तोड़ने की कोशिश की है। बाईट: फैज़ान क़ुरैशी, एडवोकेट “हमने कोर्ट के माध्यम से FIR दर्ज कराई, सारे सबूत दिए, लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं हुई। हम न्याय के लिए हर मंच पर लड़ेंगे।” इंदौर के महू निवासी लोकेश वर्मा को 17 महीने जेल में बिताने के बाद 24 अगस्त 2023 को जमानत पर रिहा किया गया। रिहाई के बाद लोकेश ने अपने खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में क्रॉस-कंप्लेंट दर्ज कराई, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनके वकील फैज़ान क़ुरैशी के मुताबिक, 24 जून 2024 को कोर्ट के आदेश पर कुलदीप ठाकुर, धर्मेंद्र, राहुल ठाकुर, राजेश, रोहित, मोनू, अमित ठाकुर, गोपाल, सोनू ठाकुर, तेजसिंह ठाकुर और उत्सव बोरिंग के खिलाफ तोड़फोड़ और बलवे का केस दर्ज किया गया। कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर मामले को टाल रही है। View this post on Instagram लोकेश का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस उनके साक्ष्यों और गवाहियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने इंदौर की SC/ST कोर्ट में आवेदन दायर कर पुलिस पर केस को कमजोर करने का आरोप लगाया, जिसकी प्रमाणित प्रति उनके पास मौजूद है। इसके अलावा, हाईकोर्ट में दायर उनकी अपील पर दिसंबर 2024 में कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया, लेकिन पुलिस अब तक निष्क्रिय है। लोकेश का कहना है कि उन्होंने हर संभव प्रमाण दिए, फिर भी न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही चार्जशीट दाखिल की गई। वह न्याय के लिए अंत तक लड़ने को प्रतिबद्ध हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य व्याख्यान माला का किया गया आयोजन फर्जी व तथाकथित भू माफिया शिवा जी सिंह के खिलाफ़ ईओडब्ल्यू मे मामला हुआ दर्ज