त्योंथर/ रीवा जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत स्थित शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जन अभियान परिषद के तत्वाधान में किया गया।मुख्य वक्ता डॉ. उमेश पटेल ने अपने व्याख्यान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने अंबेडकर जी के संघर्षों और उनके द्वारा समाज में लाए गए बदलावों पर प्रकाश डाला।डॉ. पटेल ने कहा डॉक्टर अंबेडकर ने समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी है उन्होंने भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूप में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को संविधान में शामिल किया।डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। View this post on Instagram कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना सिंह ने किया।जहा पर डॉ. रणधीर सिंह, तीरथ जायसवाल, डॉ. बृजभान यादव, डॉ. सुभाष चौधरी, डॉ. इन्द्र दत्त मिश्रा व महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों, छात्रों के साथ क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और गणमान्य लोगों को डॉक्टर अंबेडकर जी के जीवन और उनके योगदान के बारे में जानने का अवसर मिला।कार्यक्रम का संचालन ज्योति सिंह द्वारा किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री का जवा तहसील अंतर्गत दिव्यगवा में 4 मई के दौरा को लेकर कलेक्टर, एसपी और विधायक ने तैयारियों का लिया जायजा बेगुनाह ने 17 महीने काटे जेल में, अब न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित