भ्रष्टाचार के खिलाफ नकेल कसने लगातार  जारी रहेगी कार्यवाही- एसपी अरविंद सिंह
राजस्व विभाग की है संलिप्तता ।

रीवा/ रीवा जिले के रतहरा का बहुचर्चित जमीन घोटाला है जिसमें फर्जी और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का बड़ा षड्यंत्र रचा गया था मामले की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के एसपी अरविंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही की गई है। बता दे कि जमीन मालिक शिवा जी सिंह की मृत्यु 11 वर्ष पूर्व हो चुकी है, उसके बाद फर्जी लोगो और इसके सहयोगियों ने मिल कर कूट रचित दस्तावेज़ तैयार किया गया और करोड़ों रुपये कीमत की जमीन का सौदा कर इसका कुछ हिस्सा बेंच दिया गया।


दरअसल रीवा शहर स्थित रतहरा में 30 एकड़ जमीन 1972 में शिवा जी सिंह द्वारा क्रय की गई थी इसी बीच 2014 में इनकी मृत्यु हो गई, मृत्यु के पश्चात दिग्विजय सिंह उर्फ शिवाजी पिता राम अवध सिंह निवासी डिली गिरधर तहसील मिल्कीपुर अयोध्या उत्तरप्रदेश द्वारा कूट रचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीदी बिक्री शुरू कर दी की गई।

इधर इस मामले की जानकारी लगते ही मृतक के असली बारिस पुत्री श्रीमती मांडवी सिंह और पुत्र शिवेन्द्र, विक्रम सिंह द्वारा ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मे प्राप्त शिकायत का सत्यापन किया गया जिसमें पाया गया कि शिकायतकर्ता के पिता शिवाजी सिंह डढ़िया मई मैनपुरी उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम रतहरा स्थित आरजी क्रमांक 38, 40, 41, व 42, जिसका कुल रकबा 30 एकड़ है संबंधित जमीन को इनके द्वारा 21 अप्रैल 1972 में क्रय किया गया था, इसके बाद शिकायतकर्ता के पिता शिवाजी सिंह की मृत्यु 11 जनवरी 2014 को हो गई थी उनकी मृत्यु के पश्चात रीवा के रहने वाले राजेंद्र सिंह उर्फ राज वह अन्य लोगों ने मिलकर षडयंत्र पूर्वक इस बेश कीमती जमीन को हड़पने का नायाब तरीका निकाला और दिग्विजय सिंह नामक व्यक्ति का फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज शिवाजी सिंह के नाम से तैयार कराया गया, और इस जमीन पर मालिकाना हक प्राप्त कर लिया गया तथा बेईमानी पूर्वक जमीन का मालिक बनकर 2014 से 2024 के बीच कई लोगों को करोड़ों रुपये में जमीन बिक्री की गई है जिसमे राजस्व विभाग की संलिप्तता है।

शिकायत के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए ईओडब्ल्यू पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि फर्जी जमीन मालिक शिवाजी सिंह उत्तरप्रदेश एवं उनके सहयोगी राजेंद्र सिंह राज निवासी गुढ़ चौराहा सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 120, बी 419, 420, 467, 468, 471, भा.दं.वि. के अंतर्गत नियमित आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है साथ ही ईओडब्ल्यू एसपी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading