डभौरा/ समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों विचारों को आगे बढ़ाने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के मार्गदर्शन में 1 मई 2025 को मजदूर दिवस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव के आयोजकत्व में विधानसभा सिरमौर 68 पनवार थाना के सामने सुबह 10 बजे से क्षेत्र के मजदूरों आदिवासियों किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे पट्टे की भूमियों को खसरे में दर्ज कराए जाने, भूमिहीनों को भूमि दिलाए जाने, मजदूरों की मजदूरी बढ़ाये जाने, नहर से वंचित गांवों को नहर से जोड़े जाने आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा । View this post on Instagram कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह पटेल होंगे।जिसकी अध्यक्षता रामकिशोर आदिवासी विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सिरमौर द्वारा किया जाएगा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिले के सभी पदाधिकारी तथा सपा की प्रमुख शाखाओं के पदाधिकारीगण, क्षेत्र के किसान मजदूर आदिवासी साथी उपस्थित रहेंगे। महापंचायत उपरांत मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार जवा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसके लिए आयोजन के प्रमुख नेतृत्वकर्ता सपा प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों किसान मजदूर आदिवासी भाइयों से कार्यक्रम में सादर शामिल होने अपील की है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी व तथाकथित भू माफिया शिवा जी सिंह के खिलाफ़ ईओडब्ल्यू मे मामला हुआ दर्ज इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 190 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ चार तस्कर गिरफ्तार