आमिर खान: इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 190 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक कार बरामद की गई है, जिनकी बाजार कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। राजेश त्रिपाठी DCP View this post on Instagram राजकुमार ब्रिज के नीचे पत्थर गोदाम क्षेत्र में की गई, जहां दो आरोपियों—अहमद शाह, निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान और पप्पू सरोक, निवासी मंदसौर—को पकड़ा गया। ये दोनों नशे की लत के साथ-साथ सस्ते दामों पर एमडी ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों पर बेचते थे। इनके पास से 154 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। वहीं, दूसरी कार्रवाई MR10 ब्रिज के नीचे हुई, जहां हरिओम झा, निवासी द्वारका, नई दिल्ली और उनके साथी लक्ष्य सिंह राजपूत को एक कार सहित गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 36 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर इन आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग दिल्ली के एक नाइजीरियन से ड्रग्स खरीदकर जयपुर और इंदौर में अधिक दामों पर बेचते थे। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस जांच से ड्रग्स तस्करी के और बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मजदूर दिवस पर पनवार में सपा आयोजित करेगी किसान मजदूर महापंचायत- जगदीश यादव ऋषभ को मिली नई ज़िम्मेदारी