शासकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण के साथ साथ मुख्यमंत्री द्वारा जवा तहसील की दी जा सकती है कई सौगातें। View this post on Instagram जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत दिव्यगवा में 4 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। जहा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे तथा विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसके मद्देनजर विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल तथा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कार्यक्रम स्थल हेलीपैड तथा महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया एवं तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आमजन पहुंचेंगे। इनके बैठने तथा पेयजल के लिए समुचित व्यवस्था करें। हेलीपैड स्थल और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध करें,वाहनों की पार्किंग सुव्यवस्थित कराएं। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक उपचार दल तैनात रखें आमजनता के बैठने की सेक्टरवार व्यवस्था करें। प्रत्येक सेक्टर में पेयजल व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिए अधिकारी तैनात रहें। मुख्य मंच में केवल सूची में शामिल लोगों को ही प्रवेश दें।कलेक्टर ने अधिकारियों को मंच व्यवस्था, साउंड सिस्टम तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल, एसडीओपी उदित मिश्रा, एसडीएम पीयूष भट्ट तथा अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य व्याख्यान माला का किया गया आयोजन
You must be logged in to post a comment.