उत्तरप्रदेश / समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर अलीगढ़ में रविवार को हुए हमले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह ने कहा- कि यूपी सरकार में गुंडाराज है योगी सरकार के गुंडो ने रामजी लाल सुमन के काफिले पर गोभाना टोल प्लाजा के पास हमला किया है उनके काफिले में शामिल गाड़ियों पर टायर और पत्थर फेंके जिससे कई गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

योगी सरकार के गुंडे लगातार सांसद रामजीलाल सुमन को धमकी देते रहे  इसके बाद भी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन रविवार को आगरा से बुलंदशहर जा रहे थे उन्हें अलीगढ़ होते हुए बुलंदशहर जाना था। दोपहर करीब 2 बजे गोभाना टोल प्लाजा से काफिला निकलते ही असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर टायर और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए पत्थर लगने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। गाड़ियां आगे जाकर आपस में भी टकरा गईं ऐसी स्थिति में बड़ी जानलेवा घटनाएं भी हो सकती थी जो एक गंभीर आपराधिक कृत्य है।

योगी सरकार जानते हुए भी अज्ञान बनी हुई है उत्तर प्रदेश में गुंडाराज है यदि यही सिलसिला जारी रहा तो एक न एक दिन बीजेपी के लोग व उनके संगी साथी भी असामाजिक तत्वों व गुंडों का शिकार हो सकते हैं श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार पीडीए परिवार के साथ जुल्म ज्यादती हो रही है।
                    

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading