बागपत/ बागपत जिले के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार का चयन प्रतिष्ठित माय भारत मेंटर कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल अमन कुमार के लिए है बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। क्योंकि वह राज्य से इस कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाले पहले और एकमात्र युवा हैं अब वह देशभर के युवाओं को समाज सेवा के महत्व और सकारात्मक बदलाव की दिशा में मार्गदर्शन देंगे।

माय भारत पोर्टल, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था देशभर के युवाओं को एकजुट कर उन्हें समाज सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है इस पोर्टल पर वर्तमान में 1.65 करोड़ से अधिक युवा पंजीकृत हैं।
माय भारत मेंटर कार्यक्रम के तहत अमन कुमार जैसे नेतृत्वकर्ता युवाओं को अपने समाज कार्य के अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा। उनका उद्देश्य है कि हर युवा अपने भीतर के नेतृत्व को पहचाने और समाज में बदलाव लाने के लिए सक्रिय रूप से योगदान दे।

अमन कुमार का यह चयन उनके अथक प्रयासों और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए अपार योगदान का परिणाम है उन्हें इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है जो राज्य का सर्वोच्च युवा पुरस्कार है।

अमन कुमार ने ग्रामीण युवाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण, और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनका काम विशेष रूप से तकनीकी से सामाजिक बदलाव पर आधारित है जहां उन्होंने डिजिटल और सामाजिक परिवर्तन को एक साथ जोड़ा।

अमन कुमार वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य में अध्ययनरत हैं और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों जैसे यूनिसेफ, यूनेस्को, हंड्रेड से जुड़े हुए हैं। वह नेहरू युवा केन्द्र एवं युवा कल्याण विभाग से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष भी हैं, जहां वह युवाओं को विकास और समाज सेवा की दिशा में प्रोत्साहित करते हैं।

माय भारत मेंटर के रूप में अमन कुमार अब अपने अनुभवों से युवाओं को प्रेरित करेंगे। उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका मानना है कि यदि हम अपनी युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग करें, तो हम समाज में बड़े बदलाव ला सकते हैं।

अमन कुमार का यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा। उनकी नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की दिशा में किए गए कार्यों से देशभर में एक नई युवा पीढ़ी का उदय होगा जो समाज के विकास में सक्रिय भागीदार बनेगी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading