सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस,अभी तक नहीं हो सकी पहचान। छत पर रखा मिला बैग। रीवा/ रीवा जिले के समान थाना के सामने से एक बड़ी खबर सामने आई है जहा पर एक अज्ञात युवती ने अज्ञात कारणों से समदड़िया अपार्टमेंट के 5वे मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। हकीकत क्या है ये तो पुलिस जांच के बाद ही कहा जा सकता है। View this post on Instagram फिलहाल युवती के गिरते ही आसपास के लोग मौके जा पहुंचे और घटना की सूचना समान पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे समान थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि लगभग दोपहर 1:29 बजे युवती को छत पर जाते हुए देखा गया था पूरी अपार्टमेंट में ना तो वह किसी के पहचान की है और ना ही मल्टी की निवासी है। युवती का छत पर रखा हुआ एक बैग भी मिला है जिसमें पहनने के कुछ कपड़े हैं वही युवती की जेब से एक मोबाइल फोन भी मिला है जो पूरी तरह से फॉर्मेट है और उसमें सिम भी नहीं है। शव के थंब इंप्रेशन से मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है इसके साथ ही पुलिस मल्टी में लगे हर सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है जिसमें यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि तकरीबन दोपहर 1:29 बजे मृतिका मल्टी में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक समावेशी पोप सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला, यूपी में गुंडाराज-शिव सिंह
You must be logged in to post a comment.