इन्दौर। प्रदीप चौधरी। कैब ड्राइवर से सामान रखने को लेकर हुई तीखी बहस चाकू से हमला, आरोपी ड्राइवर पुलिस हिरासत में घायल रवि विजयवर्गीय अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी इंदौर में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सहायक (पीए) रवि विजयवर्गीय पर एक कैब ड्राइवर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना तब हुई जब रवि और कैब ड्राइवर के बीच सामान रखने को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर ने चाकू निकालकर रवि पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। View this post on Instagram पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। रवि विजयवर्गीय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इलाज अभी भी जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवाओं के लिए आदर्श बने बागपत के अमन कुमार, माय भारत मेंटर के रूप में देशभर में फैलाएंगे समाज सेवा का संदेश इंदौर में फर्जी मार्कशीट गैंग का पर्दाफाश, खजराना पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा