प्रशासनिक उदासीनता के बजह से आदेशो का नही हो रहा पालन। सतना/ सतना जिला अंतर्गत कोटर ख़म्भरिया गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जिसमे एक महिला तेजकली सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी कोटर खम्हरिया पराली के बवंडर में फस जाने उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला खेत के पास खड़ी थी आसपास के कटे हुए खेत मे पराली जलाने के लिए आग लगाई गयी थी जो जलते जलते अचानक बवंडर का भयंकर रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते महिला को भी अपने बवंडर में समेट लिया। View this post on Instagram कुछ दूर खड़े लोग कुछ समझ पाते तब तक मे महिला बुरी तरह से जल चुकी थी बवंडर से छूटने के बाद महिला को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पराली जलाने के वजह से महिला की हुई है मौत। जबकि सभी जिलो के जिला कलेक्टर द्वारा रबी फसल और खरीफ फसल के काटने के पहले आदेश जारी किया जाता है कि कोई भी किसान व अन्य व्यक्ति पराली न जलाए वर्ना सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि पराली जलाए जाने की जानकारी होने पर सख्त कार्यवाही करें।लेकिन तहसील स्तर में बैठे जिम्मेदार तहसीलदार और एसडीएम, पटवारी, आरआई के द्वारा ध्यान नही दिया जाता है और गांव गांव में खुलेआम पराली जलाई जाती है।जिसमे प्रशासनिक निष्क्रियता सामने आई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच ने चैंपियंस ट्रॉफी सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी यश भाना और मयंक मूलचंदानी प्रयागराज से गिरफ्तार दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट प्रबंधन के दोषियों को बर्खास्त कराकर एफआईआर दर्ज कराए योगी सरकार- शिव सिंह
You must be logged in to post a comment.