इंदौर। आमिर खान।। इंदौर क्राइम ब्रांच ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले रैकेट के दो मुख्य आरोपियों, यश भाना और मयंक मूलचंदानी, को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लगातार स्थान बदलकर पुलिस से फरार हो रहे थे। इससे पहले, पिछले महीने क्राइम ब्रांच ने स्कीम नंबर 78, लसूड़िया क्षेत्र के मंगलम अपार्टमेंट में छापेमारी कर सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 52 मोबाइल, 9 लैपटॉप, 35 एटीएम कार्ड, 44 चेकबुक, और लगभग 25 करोड़ रुपये के हिसाब-किताब सहित अन्य उपकरण बरामद किए थे। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने यश भाना और मयंक मूलचंदानी को सट्टा रैकेट का मुख्य संचालक बताया था। इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। View this post on Instagram फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही है ताकि सट्टा नेटवर्क के अन्य कनेक्शनों और अंतरराष्ट्रीय तारों का पता लगाया जा सके। पुलिस को शक है कि इस सट्टे के तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू, इंदौर में तेजी से कार्रवाई पराली जलाने के बवंडर में फसी महिला की हुई मौत, प्रतिबंध के बावजूद गांव गांव में जलाई जा रही पराली