चित्रकूट/ विगत शुक्रवार को जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट प्रबंधन के इशारे पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं पर बर्बर लाठी चार्ज किए जाने की घटना को अमानवीय कृत्य बताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दिव्यांग दृष्टिबाधित छात्र-छात्राएं सामूहिक रूप से परीक्षा परिणाम में कम अंक पाने पर दूषित जांच प्रक्रिया एवं लंबे अरसे से विश्वविद्यालय में व्याप्त पानी, बिजली समस्या के सवाल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से कुलपति से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताना चाहते थे।

दिव्यांग छात्र-छात्राओं का कहना था कि उन्होंने उक्त समस्याओं को लेकर पूर्व में कई बार कुलपति से लिखित में शिकायतें की थी लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया तब काफी परेशान होने के बाद छात्र एवं छात्राएं शुक्रवार को प्रशासनिक भवन के सामने एकत्रित होकर कुलपति से मुलाकात की मांग कर रहे थे तभी कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन के इशारे पर सुरक्षा में तैनात उनके गुंडो ने शांतिपूर्ण आवाज उठा रहे दिव्यांगों पर बर्बर व क्रूर तरीके से लाठी चार्ज किया। घटना से दर्जनों दिव्यांग दृष्टि बाधित छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए जिनका इलाज आज भी चल रहा है।

शिव सिंह ने कहा कि शिक्षा जगत के लिए यह बड़ी शर्मसार करने वाली घटना है योगी सरकार घटना की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराए तथा प्रबंधन के दोषियों को तत्काल बर्खास्त कराकर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराए l
              

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading