20 मई को ट्रेड यूनियन की हड़ताल का व्यापक समर्थन 26 जून को विद्युत आम हड़ताल का समर्थन। दिल्ली/ सयुक्त किसान मोर्चे की राष्ट्रीय बैठक सुरजीत सिंह भवन दिल्ली में अध्यक्ष मंडल मोर्चे के नेता हन्नान मौला डॉ. दर्शनपाल एवं नागेंद्ररा कर्नाटक की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक में मोर्चे के नेताओं में युद्धवीर सिंह डॉ. सुनीलम, उग्रहां जी, अशोक धावले, राजन छीर सागर, रविंदर सिंह, सत्यभान,इंद्रजीत सिंह, आशीष मित्तल, शिव सिंह सहित देश भर के किसान नेताओं ने कहा कि देश के हर मोर्चे पर सरकारी हमले हो रहे हैं सबसे अधिक हमले किसान मजदूर पर हो रहे हैं आज देश का सबसे बड़ा जन आंदोलन किसान आंदोलन रहा। View this post on Instagram किसान बिल वापसी के बाद सरकार मजदूरों के खिलाफ कानून लाई उन श्रमिक कानूनों को सरकार लागू करने की तैयारी में है जिसके विरोध में जिला तहसील स्तर पर 20 मई 25 को एसकेएम बड़े स्तर पर साझा आंदोलन करेगा इसी तरह पंजाब में केंद्र सरकार के इशारे पर आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानो एवं किसान आंदोलन का दमन किया गया जिसकी भी कड़ी निंदा की गई साथ ही मोदी सरकार के समर्थन से अमेरिकी ट्रम्प सरकार भारत में अपने कृषि प्रोडक्ट खुलेआम बिक्री करना चाहती है जिससे देश के किसानी पर बड़ा हमला होगा।। व्यापार के उद्देश से अमेरिकी उपराष्ट्रपति 21 अप्रैल से 3 दिन भारत दौरे पर हैं जिसके विरोध में 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मोदी ट्रम्प के पुतले जलाए जाएंगे साथ ही 26 जून 2025 को पूरे देश भर में विद्युत कर्मचारियों मजदूरों की आम हड़ताल है जिसका भी बड़े स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा समर्थन करेगा मोर्चे के नेताओं ने कहा कि एमएसपी राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति सहित तमाम राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों की लड़ाई जारी रहेगी सरकार तेजी से किसान मजदूर पर आघात पहुंचा रही है जिसका हमें मिलकर मजबूत काउंटर करना होगा साथ ही दुश्मन के खिलाफ लड़ाई तेज करनी पड़ेगी । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतहरा चर्च में धूमधाम के साथ मनाया गया ईस्टर पर्व कलेक्ट्रेट के सामने रीवा में संयुक्त किसान मोर्चा ने मोदी ट्रंप के पुतले जलाकर व्यापारिक नीति का किया विरोध
You must be logged in to post a comment.