आगे भी किया जाएगा बड़ा आंदोलन- शिव सिंह एडवोकेट रीवा/ व्यापारिक नीति के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा रीवा के द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर मोदी ट्रंप के पुतले जलाकर अपना विरोध जताया ।बता दे कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज से भारत के चार दिवसीय दौरे पर है जेडी वेंस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात कर भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक डील करेंगे और इसके बाद 23 अप्रैल से अमेरिका के वाशिंगटन में व्यापारिक समझौते को आगे बढ़ाएंगे। View this post on Instagram संयुक्त किसान मोर्चे के नेता शिव सिंह ने कहा कि यह समझौता भारत के किसानों को खतरे में डालने वाला है इस समझौते से भारत के अंदर अमेरिका के दूध से बने प्रोडक्ट एवं मांस मछली व्यापार सहित अन्य व्यापार करने की भारत के अंदर खुली छूट दी जा रही है। जिससे भारत के किसानों का व्यापार चौपट हो जाएगा। जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय स्तर पर भारत अमेरिकी व्यापार समझौते से नाराज होकर पूरे देश भर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाकर विरोध का ऐलान किया है। जहा पर आज संयुक्त किसान मोर्चा संभाग इकाई रीवा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने ट्रंप एवं मोदी के पुतले जलाकर जबरदस्त विरोध किया और आगे भी बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मोर्चे के नेता रामायण सिंह, रामजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी, उमेश पटेल, इंद्रजीत सिंह शंखू, विश्वनाथ चोटीवाला, सोभनाथ कुशवाहा, सुग्रीव सिंह, अशोक चतुर्वेदी, डॉ. हीरालाल पटेल, प्रदीप बंसल, अनिल मिश्रा, हरिहर पटेल, घनश्याम सिंह, तेजभान सिंह आदि काफी संख्या में उपस्थित संगठनों के नेताओं ने कहा कि भारतीय कृषि पहले से ही संकट से जूझ रही है किसान लागत का डेढ़ गुना पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और दूसरी तरफ अमेरिका लागत का चार गुना अपने किसानों को सब्सिडी देता है और भारत से मुफ्त में व्यापारिक डील कर रहा है जिसका हम कड़ाई से विरोध करते हैं रीवा संभाग सहित पूरे मध्य प्रदेश में तीन दिवस तक पुतले दहन का कार्यक्रम जारी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली में संपन्न हुई संयुक्त किसान मोर्चे की राष्ट्रीय मीटिंग,21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मोदी ट्रम्प के जलाए जाएंगे पुतले बौलिया घाटी के जंगल मे महुआ बिनने गए अधेड़ पर भालुओं के झुंड के किया हमला।
You must be logged in to post a comment.