बीच बाजार में होने से आमजनता एवं दुकानदारों को होती है परेशानी। दुकान नही हटाये जाने पर जवा चौराहे में किया जाएगा चक्काजाम- तरुणेंद्र जवा/ जिला प्रशासन के अनदेखी और जिला आबकारी विभाग के निष्क्रिय रवैये के चलते मदिरा दुकान संचालक अपनी मनमानी पर उतारू रहते है। दुकान संचालक ठेका लेने के बाद जहाँ चाहता है वही पर दुकान सजा कर बैठ जाते है चाहे आमजनता को परेशानी ही क्यो न हो? इस बात का उनपर कोई फर्क नही पड़ता है। आम जनता परेशान होती रहती है और अपनी आबाज प्रशासन तक पहुचाती है फिर भी प्रशासन ठेकेदारों के दबाव में तमाशा देखती रहती है। View this post on Instagram इसी तरह का मामला रीवा जिला अंतर्गत जवा तहसील मुख्यालय से सामने आया है जहा पर बीच बाजार में भार्गवी वाइन्स कंपोजिट मदिरा बरौली की दुकान खुली है जिसके कारण आमजनता,रहवासियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि बीच बाजार में मदिरा की दुकान होने से सुवह से रात्रि 11 बजे तक शराबियों का जमाबड़ा लगा रहता है और शराबी नशे की हालत में लोगो के साथ गलत शब्दो का प्रयोग करते और कभी कभी मारपीट पर भी उतारू हो जाते है जिसके लिए समाजसेवियो सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी ने उक्त मदिरा दुकान को अन्यंत्र जगह हटाने की मांग की है। बता दे कि उक्त मदिरा की दुकान से 300 फिट की दूरी पर जनपद पंचायत,अनुविभागीय कार्यालय, तहसील कार्यालय है इसके दक्षिण दिशा में डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर जनता हाई स्कूल है तो कुछ दूरी पर पूर्व दिशा में कन्या हाई स्कूल है जहा से प्रतिदिन बच्चो का आना जाना होता है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके बाद भी प्रशासन आंख मूंद कर तमाशा देखता रहता है।अब देखना यही होगा कि प्रशासन और आबकारी विभाग की आंखे खुलेगी या ठेकेदारों के सामने नतमस्तक बने रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुड फ्राइडे पर्व के अवसर पर रतहरा में किया मनमोहक कार्यक्रम अमहिया पुलिस ने कोरेक्स सप्लायर युवक को किया गिरफ्तार,अर्जुन नगर में सप्लाई देने पहुंचा था युवक
You must be logged in to post a comment.