आमिर खान। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों, विशाल और सिमरन, को गिरफ्तार किया है। विशाल को अहमदाबाद और सिमरन को इंदौर से पकड़ा गया। यह कार्रवाई एक एनआरआई की शिकायत के बाद की गई, जिनसे वैवाहिक रिश्ते के नाम पर 2 करोड़ 68 लाख रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस रिमांड के दौरान सिमरन ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर एनआरआई को झांसे में लिया और विभिन्न किश्तों में मोटी रकम ऐंठी। पूछताछ में कई नए खुलासे हुए हैं। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, सिमरन को जेल भेज दिया गया है, जबकि विशाल का रिमांड 21 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। View this post on Instagram आरोपियों ने सॉफ्टवेयर के जरिए वॉइस एक्सचेंज तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ठगा। उनके बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों से रुपये ट्रांसफर हुए, जिसकी डिटेल पुलिस ने मांगी है। संदेह है कि इन लोगों ने अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की हो सकती है। पुलिस आरोपियों की संपत्तियों और अकाउंट डिटेल की जांच कर रही है, जिसमें और खुलासे होने की संभावना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बसोर समाज विकास संगठन ने मनाई अम्बेडकर जयंती अधिवक्ता संघ जवा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी जवा को हटाए जाने की मांग को लेकर कसा कमर