बहुजन समाज का कवच है संविधान- शिव सिंह– कुशमेन्द्र सिंह/NNW News/ रायपुर कर्चुलियानमध्यप्रदेश बसोर समाज विकास संगठन ने रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत ग्राम गोरगांव 165 में बड़े ही धूमधाम से बाबा साहेब अम्बेडकर जी 134वी जयंती मनाई।जिसमें सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक महिलाएं युवा तरुणाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंकिसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मोर्चे के नेता एडवोकेट शिव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केपी कुर्मवंशी किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सुग्रीव सिंह किसान नेता संतकुमार पटेल डाॅ. ज्योति बंसल रामाधार बौद्ध संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम बंसल कमलेश्वर पटेल एडवोकेट मयंक सिंह, ललन बंसल उपस्थित रहे।जिसकी अध्यक्षता गणेश प्रसाद बंसल के द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष बाबूलाल बंसल के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष मलखान बंसल ने किया। View this post on Instagram कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यक्रम को उद्बोधन देते हुए शिव सिंह ने कहा कि बाबा साहब का बनाया संविधान बहुजन समाज का कवच है। जिसके ऊपर आज खतरा मंडरा रहा है हम सबको आज के दिन संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अल्पसंख्यकों के हित में नहीं है नया वक्फ कानून मैट्रिमोनियल वेबसाइट धोखाधड़ी मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, नए खुलासे